ePaper

इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के संयोजक बने साहेब हुसैन

Updated at : 17 May 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के संयोजक बने साहेब हुसैन

इंडिया गठबंधन के घटक दलों की शनिवार को नगर के संतघाट की स्थित एक निजी विवाह भवन में बैठक हुई. बैठक में राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, भाकपा, माकपा, वीआइपी दलों के नेता शामिल हुए.

विज्ञापन

बेतिया. इंडिया गठबंधन के घटक दलों की शनिवार को नगर के संतघाट की स्थित एक निजी विवाह भवन में बैठक हुई. बैठक में राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, भाकपा, माकपा, वीआइपी दलों के नेता शामिल हुए. बैठक में इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति गठन पर चर्चा हुई. सर्वसम्मति से राजद के जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी को समन्वय समिति का संयोजक चुना गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी दलों के दो-दो प्रतिनिधि जिला स्तरीय समन्वय समिति में शामिल होंगे. 18 मई को संतघाट में सभी प्रखंडों के घटक दलों के दो-दो प्रतिनिधि जिला स्तरीय कन्वेंशन में शामिल होंगे. बगहा पुलिस जिला के सभी दलों के एक-एक प्रतिनिधि जिला स्तरीय समन्वय समिति में पदेन सदस्य होंगे. प्रखंड अध्यक्ष व सचिवों से संपर्क कर प्रखंड समन्वय समिति की बैठक की जाएगी. जिसमें पंचायत और बूथ स्तरीय कमेटी के लिए कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा. राजद के मुख्य प्रवक्ता प्रभु यादव ने बताया कि राजद जिलाध्यक्ष को समन्वय समिति का संयोजक चुना गया है. राजद के अमर यादव, कांग्रेस के प्रमोद पटेल, शौकत अली, भाकपा माले के सुनील कुमार राव, फरहान राजा, भाकपा के ओमप्रकाश क्रांति, राधा मोहन यादव, माकपा के प्रभु राज नारायण राव, चांदसी प्रसाद यादव, वीआईपी के लालबाबू चौधरी विनय चौधरी को सदस्य के रूप में चुना गया है. जबकि बगहा पुलिस जिला के राजद के विजय महतो, माले के परशुराम यादव, माकपा के रंजन शर्मा, कांग्रेस के रामशंकर दूबे, भाकपा के देवेंद्र पांडेय, वीआईपी के नंदकिशोर सहनी पदेन सदस्य होंगे. बैठक में विभिन्न घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन