Bettaih : बासोपट्टी व चनपटिया में एसएसटी की कार्रवाई, कुल 15.96 लाख नकद जब्त

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 26 Oct 2025 9:56 PM

विज्ञापन

बरामद धनराशि को विधिवत जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

बेतिया . बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं अवैध धन के प्रवाह पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिचरी थाना अंतर्गत एसएसटी चेक पोस्ट बासोपट्टी पर वाहन जांच के दौरान नंदू महतो, पिता रामनाथ महतो, निवासी रूपडीह, थाना बेतिया मुफस्सिल, जिला पश्चिम चम्पारण के पास से 15,39,121 ( पंद्रह लाख उन्तालीस हजार एक सौ इक्कीस रुपये) बरामद किए गए. बरामद धनराशि को विधिवत जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं, एक अन्य मामले में चनपटिया सेंटर स्थित एसएसटी टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान महावीर कुमार एवं बलीराम राउत, निवासी रानीपुर, थाना कुमार बाग के पास से 57,520 रुपये बरामद किए गए. दोनों ही मामलों में संबंधित थानों के माध्यम से विधि सम्मत कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन