मोहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय के एचएम को बचाने में फंसे राजपुर के पंचायत सचिव
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 5:58 PM
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर उर्दू की एचएम निपू कुमारी को निलंबित नहीं किए जाने के मामले में राजपुर तुमकड़िया पंचायत के पंचायत सचिव फंस गए हैं.
नरकटियागंज . प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर उर्दू की एचएम निपू कुमारी को निलंबित नहीं किए जाने के मामले में राजपुर तुमकड़िया पंचायत के पंचायत सचिव फंस गए हैं. ग्रामीणों ने जहां पंचायत सचिव पर एचएम के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एचएम को बचाने का आरोप लगाया है. वहीं बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने पंचायत सचिव मोहम्मद जलालुद्दीन से स्पष्टीकरण की मांग की है. बीडीओ ने कहा है कि एचएम को निलंबित किए जाने का निर्देश डीपीओ स्थापना द्वारा बीते छह सितंबर को ही दे दिया गया था. बावजूद इसके इस मामले में आपकी तरफ से अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. यह लापरवाही का परिचायक है. बीडीओ ने कहा है कि मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने शिकायत पत्र देकर सूचित किया है कि इस मामले में अभी तक पंचायत सचिव द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पंचायत सचिव की निष्क्रियता के चलते पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका व्यक्त की गई है. बीडीओ ने पंचायत सचिव के इस कृत्य को वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना और अपने कर्तव्यों के प्रति घोर उदासीनता बताया है. उन्होंने पंचायत सचिव को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया है. गौरतलब हो कि पिछले दिनों मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने एचएम के कार्यशैली का विरोध करते हुए स्कूल में प्रदर्शन किया था. ग्रामीण स्कूल के शिक्षक मो रिजवान को एचएम द्वारा स्कूल से निकाले जाने को लेकर नाराज थे. इस मामले में वे बीते नौ सितंबर को प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर एचएम को निलंबित नहीं किए जाने के खिलाफ आक्रोश जताया था एवं बीडीओ को शिक़ायत पत्र भी सौंपा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










