पब्लिक प्लेस पर क्यूआर कोड लगा न्यू जनरेशन को बनायें वोटर : निर्वाचन आयुक्त

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 17 May 2025 6:40 PM

विज्ञापन

भारत के निर्वाचन आयुक्त डॉ विवेक जोशी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम चंपारण पहुंचे.

विज्ञापन

बेतिया. भारत के निर्वाचन आयुक्त डॉ विवेक जोशी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम चंपारण पहुंचे. यहां कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डॉ जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं पर विशेष फोकस करें. न्यू जेनरेशन का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं. इसके लिए शिक्षण संस्थानों में पंजीकरण की व्यवस्था करें. वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआर कोड बनाकर विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर अधिष्ठापित कराएं. ताकि न्यू जनरेशन का शत-प्रतिशत नाम दर्ज हो सके.निवार्चन आयुक्त ने कहा कि बीएलओ निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. बीएलओ को हिदायत दें कि वह घर-घर जाएं और संबंधित व्यक्ति का नाम जोड़ने एवं विलोपित करने का कार्य निष्ठा के साथ करें. उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान प्रतिशत और बेहतर किया जाय. इसके साथ ही निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों का शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें. उन्होंने निर्देश दिया कि एक परिवार एक ही बूथ पर वोट दें, इसे सुनिश्चित करें. बूथ के बाहर विशेषकर शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं के मोबाइल रखने की भी व्यवस्था करें. उन्होंने मृत व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट से विलोपित करने के लिए बीएलओ को रजिस्टार से मैपिंग करने का निर्देश दिया. इसके पूर्व निवार्चन आयुक्त के बेतिया पहुंचने पर डीआइजी हरकिशोर राय व डीएम दिनेश कुमार राय ने उनका स्वागत किया. निर्वाचन आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयुक्त का यह दौरा राज्य में मतदाता सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, एफएलसी प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं मतदान केंद्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के उदेश्य से हो रहा है. भारत निर्वाचन आयोग इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करना चाहता है कि बिहार में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सहभागी निर्वाचन सम्पन्न कराया जा सके. बूथों पर मुहैया कराएं मूलभूत सुविधाएं: सीइओ बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि बूथों पर एएमएफ की सुविधा बहाल करने में संबंधित विभाग अपनी महती भूमिका निभाएंगे. उन्होंने यूथ का ज्यादा से ज्यादा नाम दर्ज करने के लिए विशेष ड्राइव चलाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन