किलकारी और मोबाइल एकेडमी एप से होगी गर्भवती व बच्चे की देखभाल

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 22 May 2025 6:54 PM

विज्ञापन

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के साथ ही गर्भवती माताओं और बच्चों की उचित देखभाल के लिए जिले में दो मोबाइल आधारित निशुल्क सेवा शुरू की गईं है.

विज्ञापन

बेतिया. डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के साथ ही गर्भवती माताओं और बच्चों की उचित देखभाल के लिए जिले में दो मोबाइल आधारित निशुल्क सेवा शुरू की गईं है. इनमें किलकारी और मोबाइल एकेडमी नाम की यह मोबाइल आधारित एप्प के द्वारा निशुल्क सेवा का प्रशिक्षण जिले की आशा कार्यकर्ताओं को दे दिया गया है. ये कहना है जिले के डीसीएम राजेश कुमार का. उन्होंने बताया कि राज्य में मोबाइल एकेडमी का कोर्स आशा कार्यकर्ताओं के किए जाने पर गुरुवार को बेतिया के निजी सभागार में एसीएमओ डॉ रमेश चंद्र के अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया. एसीएमओ डॉ रमेश चंद्र ने आरसीएच किलकारी एवं मोबाइल अकैडमी के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों से ब्लॉक सामुदायिक उत्प्रेरक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर क़ो प्रशिक्षण की बातों पर ध्यान देने क़ो कहा. वहीं डीसीएम राजेश कुमार ने कहा की किलकारी के तहत गर्भवती महिलाओं और एक साल तक के बच्चों की मां को गर्भावस्था के दौरान व बच्चे की देखभाल से जुड़ी जानकारियों उनके फोन पर देती हैं. उन्होंने बताया कि जिले के 06 वैसे ब्लॉक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने मोबाइल अकादमी में 95 फीसदी से ज्यादा मोबाइल अकैडमी से संबंधित कोर्स कंप्लीट किया है, साथ ही मैनाटांड़ ब्लॉक को गर्भवती महिला एवं बच्चों के पंजीकरण में 80 प्रतिशत से ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने पर एसीएमओ के द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. जिला सामुदायिक उत्प्रेरक राजेश कुमार ने बताया कि पश्चिम चंपारण मोबाइल अकादमी में 90 फीसदी कोर्स कंपलीशन के साथ राज्य में पांचवां स्थान पर है. मौके पर राकेश कुमार सिंह, रवि रंजन कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन