पुलिस ने विशेष अभियान में 56 वारंटों का किया निष्पादन
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 29 Jul 2025 6:12 PM
पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न थाने की पुलिस ने विशेष अभियान में अलग-अलग कांडों में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न थाने की पुलिस ने विशेष अभियान में अलग-अलग कांडों में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. इस दौरान पुलिस ने कुल 56 वारंटों का निष्पादन भी किया है. वहीं पुलिस अधीक्षक बगहा के दिशा निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस विशेष अभियान चला रही है. इसी दौरान वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाने की पुलिस ने कुल 400 वाहनों के जांच के उपरांत 55 हजार 500 रुपयों का जुर्माना लगाया गया है. जबकि चार लीटर अंग्रेजी व आठ लीटर देसी शराब व दो मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए पुलिस जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वहीं शराब तस्करों व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










