खुंटपानी के पुरुनियां गांव को नशामुक्त बनाने के लिए महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरुनियां गांव में महिला समितियों ने नशामुक्ति को लेकर बड़ी पहल की है. बैठक और जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
खुंटपानी से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
खरसावां: खुंटपानी प्रखंड के पुरुनियां गांव में महिला समितियों ने गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है. इसको लेकर गांव में बैठक आयोजित की गई, जिसमें नशे के बढ़ते प्रचलन और उसके दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा हुई. गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए रैली निकाली गई. गांव में शराब की बिक्री नहीं करने देने की बात कही गई.
नशामुक्त गांव बनाने का सामूहिक संकल्प
बैठक में बताया गया कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं. छोटे-छोटे बच्चे भी बीड़ी, सिगरेट, गांजा और खैनी जैसी नशीली वस्तुओं के सेवन के आदी होते जा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ रहा है. ग्रामीणों ने चिंता जताई कि नशे के कारण सामाजिक और आर्थिक समस्याएं बढ़ रही हैं तथा परिवार टूट रहे हैं. महिला समितियों और गांव के बच्चों ने पुरुनियां को नशामुक्त गांव बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.
ग्रामीणों को किया जागरूक
इस मौके पर खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा और थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल भी गांव पहुंच कर महिलाओं के इस पहल की सराहना की. साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज को बर्बाद कर देती है. इसके कारण आर्थिक तंगी, सड़क दुर्घटनाएं और बच्चों के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है.
यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










