पुलिस ने हत्या का प्रयास समेत अन्य मामले में 46 वारंटरों का किया निष्पादन, कांड में छह गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 6:19 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने हत्या का प्रयास समेत विभिन्न वादों में कुल 46 मामले का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने हत्या का प्रयास समेत विभिन्न वादों में कुल 46 मामले का निष्पादन किया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने विभिन्न कांडों में छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है. थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के दिशानिर्देश में चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने एक लाख 53 हजार रुपए का जुर्माना कुल 519 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया गया है. हत्या के प्रयास मामले व पुलिस पर हमला करने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार वहीं दूसरी ओर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में एक व पुलिस पर हमला करने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहें. जिसको लेकर गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से कांड व वारंट में फरार चल रहें. वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. शराब तस्करों व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है, ताकि शराब व शराबियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन