पुलिस ने विभिन्न मामलों में 28 वारंटों का किया निष्पादन, सात अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 03 Jul 2025 6:27 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत बुधवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने विभिन्न कांडों में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत बुधवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने विभिन्न कांडों में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. इस दौरान पुलिस ने 28 वारंटों का निष्पादन किया है. अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 489 वाहनों के जांच के उपरांत 66 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया है .वही एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है. ताकि पुलिस जिला में अमन चैन के साथ शांति व्यवस्था बहाल किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन