ePaper

Bettiah : पुलिस ने विभिन्न कांडों में 46 को किया गिरफ्तार

Updated at : 26 Aug 2025 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : पुलिस ने विभिन्न कांडों में 46 को किया गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न थानों की पुलिस ने हत्या, कुर्की जब्ती समेत अन्य मामलों में 46 अभियुक्तों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से किया है.

विज्ञापन

बगहा.

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न थानों की पुलिस ने हत्या, कुर्की जब्ती समेत अन्य मामलों में 46 अभियुक्तों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से किया है. इस दौरान पुलिस ने कुल 74 वारंटों का भी निष्पादन किया है. वही वाहन जांच अभियान में कुल 534 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. हत्या मामले में एक एवं हत्या का प्रयास मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है. 27 लीटर अंग्रेजी व 89.4 लीटर देसी शराब बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस जिला में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहे, इसको लेकर लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ISRAEL ANSARI

लेखक के बारे में

By ISRAEL ANSARI

ISRAEL ANSARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन