बेतिया में रूम लेकर पढ़ रही नाबालिग छात्रा को ले भागा दारोगा, एफआईआर

Updated:
विज्ञापन
Police investigating student kidnapping case in Bettiah

प्रतीकात्मक तस्वीर

बेतिया में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण मामले में सीआईएसएफ में तैनात दारोगा पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: साठी थाना क्षेत्र के एक गांव में सीआईएसएफ में तैनात एक दारोगा पर नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

किराये के कमरे में रहकर करती थी पढ़ाई

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग लड़की बेतिया में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी. आरोप है कि गांव के ही दरोगा ने उसे कथित रूप से अगवा कर लिया.

परिजनों का कहना है कि लड़की से फोन पर बात होने के दौरान उसने खुद को अगवा किए जाने की जानकारी दी थी. इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो सका.

शिकायत नहीं करने का बनाया दबाव

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि 24 मई को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पुलिस प्रशासन के पास नहीं जाने का दबाव बनाया.

साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई. आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष की ओर से यह भी कहा गया कि दरोगा सीआईएसएफ में कार्यरत है और प्रशासन से उन्हें डर नहीं है.

देहरादून में तैनात है आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी सीआईएसएफ में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर देहरादून में तैनात है.

हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन