बेतिया: स्मार्ट पुलिसिंग मॉडल के तहत डीआईजी ने गोद लिया मझौलिया थाना, हर 14 दिन पर होगा रिव्यू

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News Dig harkishore rai adopted majhaulia police station under smart policing model

मझौलिया थाना पर डीआइजी हरिकिशोर राय

Bettiah News: स्मार्ट पुलिसिंग मॉडल के तहत डीआईजी हरकिशोर राय ने मझौलिया थाना गोद लिया है. अब हर 14 दिन पर थाने का निरीक्षण होगा, जिससे अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और जनता के प्रति व्यवहार में सुधार आएगा. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत और पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने नई पहल शुरू की है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में अब स्मार्ट पुलिसिंग मॉडल लागू किया जा रहा है. इसके तहत वरीय पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. इसी कड़ी में चंपारण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरकिशोर राय ने मझौलिया थाना को गोद लिया है.

डीआईजी ने की समीक्षा बैठक, दिए कई आवश्यक निर्देश

सोमवार को डीआईजी हरकिशोर राय मझौलिया थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी समीक्षा बैठक की. बैठक में डीएसपी अजीत कुमार, सदर इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, थानाध्यक्ष अमर कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. समीक्षा बैठक में थाना क्षेत्र के लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन, गश्ती व्यवस्था और आम लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार और पारदर्शिता पर जोर

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील और समन्वयपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और कई आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक 14 दिन पर मझौलिया थाना का नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे. इस मॉडल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है.

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन