पुलिस ने विभिन्न मामलों में कांड में 31 किया गिरफ्तार, वाहन जांच एक लाख 20 हजार का जुर्माना

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत 24 घंटा में पुलिस ने विभिन्न कांडों में 31 अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न थानों की पुलिस ने किया है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत 24 घंटा में पुलिस ने विभिन्न कांडों में 31 अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न थानों की पुलिस ने किया है.इस दौरान पुलिस ने 75 वारंटों व 6 कुर्की का भी निष्पादन किया है. अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देशन में चलाये गये वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने एक लाख 20 हजार रुपयों का जुर्माना कुल 504 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया गया है. इस दौरान दो मोटर साइकिल की बरामद पुलिस द्वारा की गई है. वहीं एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




