पुलिस ने विभिन्न मामलों में 12 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 18 Jul 2025 6:28 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला बगहा में विधि व्यवस्था के बीच अमन चैन शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में रहते हुए सघन वाहन जांच चला रही है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा में विधि व्यवस्था के बीच अमन चैन शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में रहते हुए सघन वाहन जांच चला रही है. जिसके तहत पुलिस ने विगत दिन विभिन्न कांडों में 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. वहीं दूसरी ओर 47 वारंटों तथा एक कुर्की का भी निष्पादन किया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस जिला में लगातार वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है. जिसमें विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 522 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख 72 हजार 500 रुपयों का जुर्माना लगाई है. इस दौरान पुलिस ने 35.5 लीटर देसी व 1.9 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. वहीं पुलिस ने एक अपहृता को भी बरामद किया है और दो कार जब्त की गयी है. एसपी ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन