12 करोड़ की योजनाओं का सांसद ने किया शुभारंभ
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 22 May 2025 6:56 PM
विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़क और पंचायत भवन जैसी विकास योजनाओं की शुरुआत हुई. गुरुवार को 10 नई सड़कें और 3 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है.
चनपटिया. विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़क और पंचायत भवन जैसी विकास योजनाओं की शुरुआत हुई. गुरुवार को 10 नई सड़कें और 3 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है. कार्यक्रम में सांसद डॉ संजय जायसवाल और विधायक उमाकांत सिंह समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. इन योजनाओं पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. सिरसिया, रानीपुर रमपुरवा, बेतिया डीह, उत्तरी घोघा और लोहियरिया पंचायत में इन योजनाओं की शुरुआत की गई. सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए की सरकार हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम कर रही है, ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो. विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि अब हर पंचायत में पंचायत सरकार भवन बन रहा है, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं गांव में ही हल कराने में मदद मिलेगी. मौके पर विभय रंजन चौबे, मंकेश्वर दुबे, रामप्रवेश सिंह, चंद्रभूषण राय, फुनि राय, शिवम् कुमार, संजय राय, अरुण ओझा, झुन्नू तिवारी, अनिल कुंवर, अनिल गुप्ता, अर्जुन पटेल और पप्पू गिरी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










