Bettiah : वाल्मीकि आश्रम के विकास को लेकर मंदिर समिति ने स्थानीय निवासियों के साथ की बैठक
Published by : ISRAEL ANSARI Updated At : 17 Aug 2025 4:48 PM
विज्ञापन
वाल्मीकि आश्रम के विकास के लिए शनिवार को विश्व सनातन धर्म सीता माता मंदिर उप समिति तथा वाल्मीकि आश्रम के निवासियों के साथ बैठक वाल्मीकि आश्रम में हुई.
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर.
वाल्मीकि आश्रम के विकास के लिए शनिवार को विश्व सनातन धर्म सीता माता मंदिर उप समिति तथा वाल्मीकि आश्रम के निवासियों के साथ बैठक वाल्मीकि आश्रम में हुई. इसमें उपस्थित मंदिर समिति तथा धार्मिक व्यक्तियों ने सबसे पहले वाल्मीकि आश्रम में शौर्य ऊर्जा के द्वारा एक महीना पहले पहुंचा बिजली को देखकर खुशी व्यक्त की. बैठक में बिजली पहुंचने से स्थानीय 14 घर परिवार के लोगों के जीवन शैली में हुए बदलाव को लेकर चर्चा की गयी. वाल्मीकि आश्रम में तैनात नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस के साथ स्थानीय निवासियों के द्वारा मंदिर तथा आसपास के क्षेत्र की किए जा रहे साप्ताहिक सफाई को देखकर समिति के द्वारा उन्हें साधुवाद दिया गया. बैठक में मुख्य चर्चा माड़ी नगरपालिका के द्वारा वाल्मीकि आश्रम आने वाले भारत तथा नेपाल के श्रद्धालुओं पर प्रवेश शुल्क लगाने की अघोषित चर्चा को लेकर किया गया. बैठक में उपस्थित आश्रमवासी, सर्व साधारण तथा मंदिर समिति के द्वारा इसका विरोध करते हुए किसी भी तरह की अधार्मिक कार्य नहीं करने के लिए माड़ी नगरपालिका से अनुरोध किया गया. इसके साथ ही आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं का किसी भी तरह का शोषण नहीं करने का अनुरोध स्थानीय निवासियों से किया गया. वाल्मीकि आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग माड़ी नगरपालिका से किया गया. बैठक में सीता माता मंदिर उप समिति के सलाहकार गोपाल पाठक, रामू ढकाल, वाल्मीकि आश्रम के पुजारी शेखर द्विवेदी, रामशरण गिरी सहित अन्य धार्मिक व्यक्ति के अलावा वाल्मीकि आश्रम के सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










