Bettiah : गुलरिया शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सैकड़ों कन्याओं ने भरा जल
Published by : ISRAEL ANSARI Updated At : 04 Aug 2025 5:12 PM
विज्ञापन
शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए करीब 300 कन्याओं, महिलाओं एवं शिव भक्तों द्वारा बररिहा नारायण दास के कुट्टी के पास गंडक नदी से जल भर कर लाया गया.
विज्ञापन
भितहा.
सावन मास के अंतिम सोमवारी को खैरवा पंचायत के गुलरिया में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए करीब 300 कन्याओं, महिलाओं एवं शिव भक्तों द्वारा बररिहा नारायण दास के कुट्टी के पास गंडक नदी से जल भर कर लाया गया. इस दौरान सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही. वहीं शिव भक्त बारिश में भीगते हुए कतारबद्ध होकर पदयात्रा करते हुए नारायण दास के कुट्टी पर पहुंच कर जल भराई किया. साथ ही पुन: बारिश में भीगते हुए शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किये. उक्त अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शिव मंदिर पर भंडारा एवं शिव विवाह का कार्यक्रम भी रखा गया. जिसमें सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से आये कलाकारों द्वारा शिव विवाह की मनोरम झांकी निकालते हुए भक्तिपूर्ण गीत संगीत प्रस्तुत किया गया. उक्त कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










