नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 May 2025 6:17 PM
स्थानीय पुलिस ने नगर की एक नाबालिग किशोरी के अगवा की शिकायत पर 2 लोग को नामजद किया है.
रामनगर. स्थानीय पुलिस ने नगर की एक नाबालिग किशोरी के अगवा की शिकायत पर 2 लोग को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि नगर के एक पिता ने लिखित आवेदन देकर बताया है कि बीते 8 मई की दोपहर करीब 2 बजे दिन में उसकी बेटी बाजार गयी. जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन किया गया. जिस दौरान पता चला कि आरोपी हीरा महतो ने उसका अपहरण कर लिया है. जिसकी शिकायत आरोपी के पिता समानंद महतो से की गयी तो बोले की बुला देते है. लेकिन नहीं बुलाया. आवेदन में नकद 10 हजार और गहना के गायब होने की सूचना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.
रंगदारी मांगने मामले में पांच लोग नामजद
रामनगर. स्थानीय पुलिस ने नगर के कुम्हार टोली के एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने मामले में 5 लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि नगर के कुम्हार टोली निवासी बृजमोहन मिश्रा ने आवेदन देकर बताया है कि उसका पड़ोसी अविनाश गुप्ता जो पूर्व में अपहरण, जुआ, शराब के बहुत मामलों में अभियुक्त है. उनसे गलत दबाव बना 5 बार मिलकर कुल 18 हजार रुपये ले चुका है. वहीं हमेशा रंगदारी पूर्वक हत्या और बच्चे के अपहरण की धमकी देता है. इधर 15 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे घर में घुस 1 लाख रंगदारी मांगने लगा. जिसका विरोध व उसकी पत्नी से शिकायत किया तो उसकी पत्नी माधुरी देवी सहित एस. उर्फ वीआईपी गुप्ता, सृष्टि कुमारी, छोटू कुमार गाली देने लगे. वही धमकी देकर रंगदारी का लाख रुपया मांगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.7 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
रामनगर. स्थानीय पुलिस के एलटीएफ प्रभारी बेचू प्रसाद ने सपही-मधुबनी गांव के बीच से 7 लीटर देसी शराब बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एलटीएफ पदाधिकारी बेचू प्रसाद ने 14 मई को एक तस्कर को बोरी समेत पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन तस्कर पुलिस को देख शराब छोड़ भाग गया. जिस दौरान बोरी को कब्जे में लेकर तलाशी ली गयी. जिसमें से 7 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में फरार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.छत के अल्बेस्टर से गिरने से महिला जख्मी
बगहा. नगर के रामधाम मंदिर निवासी मुन्ना साहनी की 40 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी बुधवार की शाम अचानक छत के अल्बेस्टर से गिरने से जख्मी हो गयी. परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार यादव प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बताया कि जख्मी महिला के सिर और कंधे पर चोट आई हुई है. फिलहाल इलाज के बाद स्थिति सामान्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










