भूमि विवाद में मारपीट, एक को लगी चाकू

थाना क्षेत्र के गहिरी पंचायत के वार्ड नंबर आठ गांधी चौक के पास दो पट्टीदारों में पिछले कई दिनों से चल रहे भूमि विवाद के मामले में गुरुवार को तुल पकड़ लिया तथा विवाद में बात आगे बढ़ी और मारपीट शुरू हो गया.
नौतन.थाना क्षेत्र के गहिरी पंचायत के वार्ड नंबर आठ गांधी चौक के पास दो पट्टीदारों में पिछले कई दिनों से चल रहे भूमि विवाद के मामले में गुरुवार को तुल पकड़ लिया तथा विवाद में बात आगे बढ़ी और मारपीट शुरू हो गया. आरोप है कि इस दौरान हरिलाल साह पर धारदार हथियार से वार कर लहुलुहान कर दिया गया. वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हो गये. झगड़ा देख स्थानीय ग्रामीण दौड़े तथा घायल को इलाज के लिए बेतिया पहुंचाया. जहां घायल का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार एक पक्ष रात में अपना घर बनवाने के लिए इंट जोड़वा रहे थे. जहां दूसरे पक्ष ने रोका. वह मामला जब सुबह में शुरू हुआ तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में थाने में अभी तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कारवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




