चिमनी पर महिला मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी एफएसएल टीम
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 18 Dec 2025 5:52 PM
पुलिस जिला बगहा अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव स्थित रॉयल चिमनी पर कार्यरत एक महिला मजदूर ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली है.
बगहा/चौतरवा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव स्थित रॉयल चिमनी पर कार्यरत एक महिला मजदूर ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली है. मृत महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत गांव निवासी अंकित कुमार की 25 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है. महिला कोल्हुआ स्थिति रॉयल चिमनी पर रहकर ईंट भट्ठे पर कार्य करती थी और उसने गुरुवार की सुबह अपने झोपड़ी में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति अंकित कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह नाश्ता करके अपने कार्य पर चला गया था. इस दौरान उसकी पत्नी पार्वती देवी घर पर अकेली थी. जब वापस लौटा तो देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है. वहीं पास में उसका डेढ़ साल का बच्चा सोया हुआ है. जिसकी सूचना उसने अपने अन्य साथियों को दी. घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना की पुलिस त्वरित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है. इस बाबत पूछे जाने पर चौतरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची है. एफएसएल की टीम घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है. लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










