बगहा में सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से जख्मी रेफर

Published by :SATISH KUMAR
Published at :13 May 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
बगहा में सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से जख्मी रेफर

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के बगहा से बेतिया एन एच मुख्य पथ में बसवरिया गांव के समीप सोमवार को देर शाम में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के बगहा से बेतिया एन एच मुख्य पथ में बसवरिया गांव के समीप सोमवार को देर शाम में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जबकि उसकी 14 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई. मृतक युवक की पहचान बथवरिया थाना क्षेत्र के बथवरिया बंगाली साह टोला गांव निवासी 36 वर्षीय मुन्ना साह के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, मुन्ना साह अपनी 14 वर्षीय पुत्री सलोनी के साथ कपड़ा लेने के लिए चौतरवा स्थित अपने भाई के घर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लौरिया ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. घायल को बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही हुई मुन्ना साह की मौत परिजनों द्वारा घायल को बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही मुन्ना साह की मौत हो गई. जबकि पुत्री सलोनी का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है. गौरतलब हो कि सड़क हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए. घटना के बाद चौतरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है. वाहन की पहचान करने में पुलिस जुटी साथ ही वाहन की पहचान के लिए स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर वाहन मालिक व चालक को जल्द ही गिरफ्तार करने में अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन