Bettiah : पटवन के दौरान करंट से किसान की मौत

Published by : MADHUKAR MISHRA Updated At : 20 Jul 2025 6:14 PM

विज्ञापन

भंगहा पंचायत के सिसवा गांव में रविवार की शाम एक किसान की मौत खेत में करंट से हो गई

विज्ञापन

इनरवा : भंगहा पंचायत के सिसवा गांव में रविवार की शाम एक किसान की मौत खेत में विद्युत स्पर्शाधात से हो गई. बताया जाता है कि सिसवा गांव निवासी 45 वर्षीय अरविंद महतो रविवार की सुबह अपने खेत में पटवन के लिए गए थे. पटवन के दौरान खुले तार की चपेट में आने से खेत में ही अचेत हो गए थे. जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई. खोजबीन करने पर परिजन खेत पहुंचे तो किसान अचेत अवस्था में मिले. आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MADHUKAR MISHRA

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन