Bagaha News: बगहा में भालू का जानलेवा हमला, खेत में काम कर रहे किसान को किया लहूलुहान, हालत नाजुक

भालू का जानलेवा हमला,
Bagaha News: बगहा के वीटीआर से सटे खेत में धान का बिचड़ा लगा रहे किसान रामजीत उरांव पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हालत नाजुक होने पर उन्हें बगहा अस्पताल रेफर किया गया है.पढे़ं पूरी खबर…
बगहा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के वनवर्ती इलाके में जंगल से सटे खेत में काम करने गए एक किसान पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद से स्थानीय इलाके में दहशत का माहौल है .
धान का बिचड़ा लगाने गए किसान पर अचानक किया हमला
जानकारी के अनुसार, वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोनौली के समीप सखुअनवा गांव निवासी 50 वर्षीय रामजीत उरांव मंगलवार को वीटीआर के जंगल किनारे स्थित सखुअनवासरेह में अपने खेत में धान का बिचड़ा लगाने गए थे. इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक भालू वहां पहुंच गया और किसान पर हमला कर दिया. भालू के इस हमले से रामजीत उरांव के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं. उनके शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया .
प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर
ग्रामीणों ने घायल किसान को तुरंत हरनाटांड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. राजेंद्र काजी ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने बताया कि भालू के नाखूनों और दांतों से किसान को गंभीर जख्म लगे हैं. स्थिति चिंताजनक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया गया है .
बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










