ePaper

अंचल प्रशासन ने अग्निपीड़ितों के बीच पॉलीथिन सीट का किया वितरण

Updated at : 17 May 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
अंचल प्रशासन ने अग्निपीड़ितों के बीच पॉलीथिन सीट का किया वितरण

प्रखंड बगहा एक अंतर्गत बसवरिया पंचायत के पडरी गांव में शुक्रवार की शाम अचानक हुई अगलगी में करीब 55 घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

चौतरवा. प्रखंड बगहा एक अंतर्गत बसवरिया पंचायत के पडरी गांव में शुक्रवार की शाम अचानक हुई अगलगी में करीब 55 घर जलकर राख हो गया. इस भीषण अगलगी में मवेशी भी जल गए. हालांकि अगलगी इतनी तेज थी कि अग्निपीड़ितों को घरों से कोई सामान नहीं निकल पाया. संयोग कहीं जाए या इंद्रदेव की कृपा एक तरफ अगलगी शुरू हुई तो दूसरी तरफ बारिश होने से बड़ी ही राहत मिली, हालांकि इस घटना की सूचना पाते ही स्थानीय बथवरिया थाना, नदी थाना, धनहा थाना के पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं आग बुझाने में मदद किए. शनिवार की सुबह राजस्व अधिकारी विकास कुमार गांव पहुंचकर अग्निपीड़ितों की जानकारी लिए तथा महंत गिरी, इंदु देवी, संजय साह, भुलाई साह, रामेश्वर गिरी, धनंजय साह सहित सभी अग्निपीड़ितों के बीच पॉलीथिन सीट वितरण किए. उन्होंने बताया कि अंचल की तरफ से सामुदायिक किचन चल रही है. ताकि कोई अग्नि पीड़ित परिवार भोजन से वंचित नहीं रहे. उन्होंने बताया कि प्रत्येक अग्निपीड़ितों को 12-12 हजार रुपये उनके खाते में दी जाएगी. वही बगहा विधायक राम सिंह भी स्तर से अग्निपीड़ितों के बीच चूड़ा, गुड़, पानी, बिस्कुट आदि सामग्री का वितरण किए. वहीं बिजली विभाग को जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था ठीक करने, चापाकल को ठीक करने, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा पशु चिकित्सक की टीम भी कैंप किया हुआ है. बता दें कि अग्नि पीड़ित प्रेम यादव के पुत्र सन्नी कुमार की शादी आगामी एक जून को तय है. उनके घर का भी सभी सामान जलकर खाक हो गया है. मौके पर मुखिया रौशन कुमार तिवारी, पंचायत सचिव अब्दुल वाहिद अली, उपमुखिया नंदकिशोर यादव, बीडीसी प्रमोद साह, ग्रामीण बच्चा पांडेय, समाजसेवी अरविंद दुबे, अजय यादव सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन