Bettiah : रैयतों के बीच जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण

Published by : ISRAEL ANSARI Updated At : 17 Aug 2025 4:31 PM

विज्ञापन

राजस्व महाअभियान के तहत अंचल प्रशासन द्वारा बनायी गयी टीमों द्वारा युद्धस्तर पर रैयतों के बीच जमाबंदी पंजी के प्रति का वितरण किया जा रहा है.

विज्ञापन

जमाबंदी पंजी वितरण के लिए अंचल में गठित की गयी है नौ टीमें : सीओ

भितहा.

राजस्व महाअभियान के तहत अंचल प्रशासन द्वारा बनायी गयी टीमों द्वारा युद्धस्तर पर रैयतों के बीच जमाबंदी पंजी के प्रति का वितरण किया जा रहा है. इसमें वितरण का कार्य रविवार को भी किया गया. सीओ मनोरंजन शुक्ल ने बताया कि अंचल क्षेत्र में जमाबंदी पंजी वितरण के लिए कुल नौ टीमें गठित की गयी हैं. टीम अलग-अलग पंचायतों में वितरण की कार्य कर रही है. इसकी मॉनिटरिंग नोडल पदाधिकारी कर रहे हैं. वितरण कार्य का निगरानी मेरे द्वारा स्वयं की जा रही है. अंचल क्षेत्र में कुल 36285 जमाबंदी पंजी संधारित है. इसका विवरण प्रत्येक जमा बंदीदार के दरवाजे-दरवाजे जाकर टीम करेगी और रैयतों से हस्ताक्षर भी करवाएगी, जिससे कोई वंचित ना रहे. शनिवार को मेरे द्वारा स्वयं और राजस्व अधिकारी अमरेंद्र कुमार द्वारा कुछ रैयतों को जमाबंदी पंजी वितरण कर वितरण कार्य का शुभारंभ किया गया. इसमें स्थानीय स्तर जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोगों का सहयोग भी मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ISRAEL ANSARI

लेखक के बारे में

By ISRAEL ANSARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन