विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन नहीं होने से बीडीओ ने की नाराजगी व्यक्त

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 May 2025 6:24 PM

विज्ञापन

विशेष शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का समय निष्पादन नहीं होने पर बगहा एक बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की है एवं सभी कर्मियों को 24 घंटे के अंदर प्राप्त आवेदनों का समय शत प्रतिशत निष्पादन का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

बगहा. विशेष शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का समय निष्पादन नहीं होने पर बगहा एक बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की है एवं सभी कर्मियों को 24 घंटे के अंदर प्राप्त आवेदनों का समय शत प्रतिशत निष्पादन का निर्देश दिया है. प्रखंड बगहा एक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बगहा एक बीडीओ प्रदीप कुमार ने पंचायत बार विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की. बीडीओ ने बताया कि 26 अप्रैल से प्रखंड के विभिन्न पंचायत के दलित एवं महादलित बस्तियों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विशेष विकास शिविर के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से अब तक 1303 आवेदन प्राप्त हुए हैं. लेकिन विकास मित्रों एवं संबंधित विभाग के कर्मियों के द्वारा महत्व 26 प्रतिशत अर्थात 203 आवेदनों का ही निष्पादन किया गया है. जिस पर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की एवं संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाया। साथ ही साथ 24 घंटे के अंदर लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया. बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को विशेष विकास शिविर की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने बताया कि विशेष विकास शिविर के कार्य में शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.इस अवसर पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव,लोहिया स्वच्छ मिशन के संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन