ePaper

Bettiah : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Updated at : 17 Aug 2025 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

अपने ही घर में बिजली बोर्ड में पंखा जोड़ने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

घर में पंखा जोड़ने के दौरान बिजली तार के संपर्क में आया युवक

दिल्ली में करता था इलेक्ट्रिशियन का कार्य, रक्षाबंधन पर आया था घर

बगहा.

अपने ही घर में बिजली बोर्ड में पंखा जोड़ने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव वार्ड नंबर एक में शनिवार रात की है. स्थानीय नरेश यादव का 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार यादव स्टैंड पंखा को बिजली बोर्ड में जोड़ रहा था. उसी समय करंट की चपेट में आ गया. उसकी आवाज सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे. मूर्छित अवस्था में लेकर परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अजय तीन बहनों व दो भाई में सबसे बड़ा था. उसके पिता नरेश यादव मजदूरी करते हैं. अजय दिल्ली में इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था. रक्षाबंधन पर घर आया था. वर्ष 2017 में उसकी शादी हुई थी. उसकी तीन वर्ष की एक बच्ची भी है. अजय की पत्नी नीतू देवी अपनी बच्ची को लेकर रो-रोकर बिलख रही थी कि अब हम लोगों का सहारा कौन होगा. लोग उसे ढांढस बांधने में जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ISRAEL ANSARI

लेखक के बारे में

By ISRAEL ANSARI

ISRAEL ANSARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन