कोईरगांवा पोखरा में मिला राजपुर के रामू का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 9:11 PM
शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोइरगांवा गांव में मंगलवार की सुबह एक किशोर का शव मिला है.
नरकटियागंज.शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोइरगांवा गांव में मंगलवार की सुबह एक किशोर का शव मिला है. एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि शव तीन चार दिन पहले का है. बॉडी से स्कीन हट गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत मामले में कुछ कहा जा सकता है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने गांव स्थित पोखर में एक अज्ञात किशोर का शव तैरते हुए देखा. शव को देखने के लिए आस पास के गांव के लोग भी जुट गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने पहुंच कर शव को पोखर से निकाला. शव से काफी बदबू आ रही थी. इधर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है. मृतक राजपुर बरई टोला वार्ड संख्या 10 निवासी महंथ राम का 12 वर्षीय पुत्र रामू कुमार है. उसके घरवालों ने शव की पहचान कर ली है. प्रथम दृष्टया मामला पानी में डुबने से मौत होना लग रहा है. हालांकि जांच चल रही है. इधर मृतक के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता की दो शादियां है दूसरी शादी से चार बच्चे हैं, जिसमें मृतक रामू सबसे छोटा था. दो तीन रोज पहले अपने भाभी से सब्जी के बारे में विवाद कर घर से भाग गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










