ePaper

तालाब के समीप मिला बालक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Updated at : 15 Sep 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब के समीप मिला बालक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

बथवरिया थाना की पुलिस नेनौगांवा तालाब के समीप से आठ वर्षीय बालक का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

बथवरिया थाना के नौगांव गांव तालाब के समीप की घटना, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस बगहा. बथवरिया थाना की पुलिस नेनौगांवा तालाब के समीप से आठ वर्षीय बालक का शव बरामद किया है. थानाध्यक्ष कामेश कुमार ने बताया कि बालक की पहचान नौगांवा बथवरिया निवासी मनीब आलम के पुत्र ओशिर आलम के रूप में हुई है. परिजन जुल्फान आलम ने बताया कि शनिवार शाम को गांव के ही चार-पांच बच्चों के साथ वह खेलने गया था. देर शाम घर वापस नहीं पहुंचने पर, खोजबीन शुरू हुई. इस दौरान नौगांवा स्थित तालाब के समीप संदेहास्पद स्थिति में उसका शव मिला. हमारी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गये. सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिये. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ मामला का खुलासा हो पायेगा. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. वह तीन भाइयो में सबसे छोटा था. उसके पिता मजदूरी करने गुजरात गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन