बेतिया: सशक्त स्थायी समिति गठित, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

चुनाव के बाद नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य
Bettiah News: नरकटियागंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में निरंजन मिश्र, संतोष मिश्र और मो. हसनैन निर्विरोध निर्वाचित हुए. शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न प्रक्रिया के बाद समिति के गठन से विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है. पढे़ं पूरी खबर…
नरकटियागंज से सतीश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Bettiah News: नरकटियागंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली गई. खास बात यह रही कि समिति के तीनों सदस्य बिना किसी मुकाबले के निर्वाचित हो गए. चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और नगर परिषद के अधिकांश पार्षद इसमें शामिल हुए.
तीन पार्षद निर्विरोध बने सदस्य
सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 18 के पार्षद निरंजन मिश्र, वार्ड संख्या 21 के पार्षद संतोष मिश्र और वार्ड संख्या 7 के पार्षद मो. हसनैन ने नामांकन दाखिल किया था. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक किसी अन्य पार्षद ने इन पदों के लिए दावा नहीं किया. इसके बाद तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.
एसडीएम की निगरानी में पूरी हुई प्रक्रिया
चुनाव अधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अभिजीत कुमार गोविंदा की देखरेख में नामांकन से लेकर निर्वाचन तक की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई. उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक केवल तीन नामांकन प्राप्त हुए थे, इसलिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी.
21 पार्षद रहे मौजूद
चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद के कुल 25 पार्षदों में से 21 पार्षद उपस्थित रहे. वहीं वार्ड संख्या 2 की रिंकू देवी, वार्ड संख्या 12 की सोनी देवी, वार्ड संख्या 16 की निरुपमा वर्मा और वार्ड संख्या 23 की अंचला देवी बैठक में शामिल नहीं हो सकीं.
विकास कार्यों में निभाएगी अहम भूमिका
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों और पार्षदों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी. नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति को विकास योजनाओं, वित्तीय प्रस्तावों और प्रशासनिक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली समिति माना जाता है. ऐसे में इसके गठन के बाद नगर परिषद के कामकाज को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










