बेतिया: चनपटिया में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, आर्केस्ट्रा युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News 28-year-old-rajankumar-bike-accident chanpatia

शव की प्रतीकात्मक तस्वीर

Bettiah News: बेतिया में निर्माणाधीन पुलिया के पास बाइक दुर्घटना में 28 वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई. वह आर्केस्ट्रा में काम करते थे. परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया के चनपटिया से अजय चौबे की रिपोर्ट

Bettiah News: बेतिया के चनपटिया में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई. वह आर्केस्ट्रा में काम करते थे और एक कार्यक्रम के लिए नर्तकी को बुलाने नरकटियागंज जा रहे थे.

हादसा निर्माणाधीन पुलिया के पास हुआ

जानकारी के अनुसार राजन कुमार की बाइक टिकुलिया नहर के पास, निर्माणाधीन पुलिया के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बेतिया भेज दिया. प्रारंभिक तौर पर यह भी सामने आया कि सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा संकेतक नहीं थे.

परिवार में मातम, गांव में शोक

राजन कुमार की अचानक मौत से परिवार बुरी तरह से टूट गया है. वह परिवार के कमाऊ सदस्य थे। ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दुर्घटना के असली कारण और लापरवाही का विवरण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन