बकरी बचाने के क्रम में गड्ढे में गिरी कार, चार हुए जख्मी, एक रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 10:22 PM
थाना क्षेत्र के महावीपुर चौक स्थित पर रविवार की दोपहर बकरी बचाने में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क गढ़े में चली गयी
योगापट्टी. थाना क्षेत्र के महावीपुर चौक स्थित पर रविवार की दोपहर बकरी बचाने में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क गढ़े में चली गयी. घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज स्थानीय योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार को बेतिया रेफर किया गया है. नवलपुर से बेतिया जाने वाली मुख्य सड़क महावीरपुर चौक पर कार के आगे एक बकरी चली आई. जिसको बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे जा पलटी. चारों जख्मी युवक की पहचान बथवरिया थाना क्षेत्र के चंदराहा गांव निवासी दिशव कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार मिश्रा, सूरज कुमार, रवि किशन कुमार मिश्रा के रुप में की गई. स्थानीय थाने के पुलिस के सहयोग से कार में सवार जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें एक कि स्थिति गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल युवक को बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दी गई है. वहीं डॉ सुजित कुमार कौशिक ने बताया कि कार सवार चार घायलों में एक की स्थिति नाजुक देखते हुए सूरज कुमार को बेतिया रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










