मीना बाजार में सख्त हुआ बुल्डोजर एक्शन, 85 दुकान ध्वस्त, अफरातफरी
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 16 Dec 2025 6:29 PM
नगर निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है.
बेतिया. नगर निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. लगातार दूसरे दिन मंगलवार को निगम की टीम ने अतिक्रमण पर फिर बुलडोजर चलाया. सड़क व नाला किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को ध्वस्त कर निगम की टीम ने तीन ट्रेलर सामान जब्त किया है. मंगलवार की दोपहर निगम की टीम दलबल के साथ निकली. मुहर्रम चौक से स्टेशन चौक तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया. इसके बाद टीम मीना बाजार में पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई. अतिक्रमित दुकानों पर निगम का बुलडोजर चलने लगा. इस दौरान टीम ने सड़क किनारे बनाए गए झुग्गी झोपड़ी को तोड़ना शुरू कर दिया. आलोक भारती, संत कबीर रोड, सोवाबाबू चौक, ट्रैफिक चौक के अतिक्रमित दुकानों को तहस-नस कर दिया गया. इस दौरान करीब 85 दुकानों को तोड़ा गया. निगम के कर्मियों ने बताया कि तीन ट्रेलर सामान जब्त किया गया है. कार्रवाई के दौरान मीना बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा. अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां लोगों की भीड़ लगी रही. किसी भी स्थिति से निबटने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. कार्रवाई के दौरान दुकानदार अपने सामान समेटते नजर आए. कार्रवाई होते देख कई लोगों ने खुद से अतिक्रमण हटा लिया. कई दुकानदार सड़क पर फैले समान समेटने लगे. नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि नगर के विभिन्न इलाकों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी. कार्रवाई के दौरान नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी अशफाक अहमद, घारी प्रभारी तबरेज आलम, जुलुम साह, संजीव कुमार समेत कई कर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










