बेतिया: 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना से खिलाड़ियों को मिल रहा बढ़ावा– श्रेयसी सिंह

Updated:
विज्ञापन

प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करती खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

Bihar Sports Schemes: बेतिया में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बदली है.उन्होंने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Sports Schemes: बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा है कि विकास की निरंतरता ही विकसित भारत के निर्माण का मुख्य आधार है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश पिछले 12 वर्षों से लगातार तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रहा है.इसी का परिणाम है कि आज पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा और सम्मान काफी बढ़ा है.वह बेतिया के भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिलास्तरीय ‘प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं.

वैश्विक स्तर पर बदली भारत की पहचान 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक समय ऐसा था जब विदेशों में भारतीय होने पर लोगों को संकोच होता था,लेकिन आज दुनिया भर में भारतीयों को विशेष सम्मान मिल रहा है.उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई ग्राम सड़क योजना को आगे बढ़ाते हुए पिछले 12 वर्षों में देश में करीब चार लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाया गया है.आज हर जिला राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ चुका है,जिससे यात्रा का समय बेहद कम हो गया है.

बिहार में खेल और खिलाड़ियों को मिल रहा बढ़ावा 

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में “मेडल लाओ,नौकरी पाओ” जैसी प्रोत्साहन योजनाएं सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं.खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय और बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए हर जिले में एकलव्य केंद्र स्थापित किए गए हैं.उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि बिहार जल्द ही राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा.समारोह के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक कुमार श्रीवास्तव और संचालन रवि सिंह ने किया.मौके पर विधायक संजय कुमार पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन