Bettiah: गोरखपुर के लिए नहीं है सीधी ट्रेन, चक्का जाम की चेतावनी

Published by :Aniket Kumar
Published at :30 Apr 2026 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah News sikta raxaul narkatiaganj train protest demand gorakhpur rail

ट्रेन की तस्वीर (फाइल फोटो)

Bettiah News: रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों की कमी से यात्रियों में आक्रोश बढ़ा है. घंटों तक ट्रेन सेवा नहीं मिलने से लोग परेशान हैं. मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: सीमावर्ती क्षेत्रों में एक बार फिर रेल आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों की भारी कमी को लेकर यात्रियों में गहरा आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रक्सौल से सुबह 4:40 बजे के बाद अगली ट्रेन दोपहर 3:30 बजे मिलती है, यानी करीब 11 घंटे तक कोई सेवा उपलब्ध नहीं रहती. इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ट्रेन विस्तार का नहीं मिल रहा लाभ

रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों के विस्तार की घोषणा की गई है, लेकिन उनका परिचालन अब तक शुरू नहीं हुआ है. यात्रियों का कहना है कि प्रस्तावित समय सारिणी भी व्यावहारिक नहीं है. खासकर गोरखपुर जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं होने से लोगों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रक्सौल से सिकटा होते हुए गोरखपुर तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो, तो इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही लखनऊ और दिल्ली जैसे शहरों की यात्रा भी आसान हो जाएगी.

आंदोलन की चेतावनी

सिकटा समेत आसपास के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो स्टेशन पर चक्का जाम और बड़ा आंदोलन किया जाएगा. लोगों की उम्मीदें केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे से जुड़ी हैं कि वे इस रेलखंड पर सुविधाओं का विस्तार कराएंगे.

पश्चिमी चंपारण के सिकटा से अमर कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Bettiah: सत्याग्रह एक्सप्रेस में 25 लाख की नेपाली चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन