Bettiah news:विद्यालय में तालाबंदी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में तालाबंदी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नरकटियागंज के मुजौना प्राथमिक विद्यालय में लापरवाही और फंड गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों ने तालाबंदी कर विरोध किया. मिड-डे मील और पढ़ाई व्यवस्था पर सवाल उठे. पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, जांच की मांग जारी है.

विज्ञापन

Bettiah news: नरकटियागंज प्रखंड के डीके शिकारपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मुजौना में गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. विद्यालय की व्यवस्था से नाराज लोगों ने गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधान शिक्षक पर लापरवाही, फंड के दुरुपयोग और शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए.

विज्ञापन

पढ़ाई व्यवस्था और मिड-डे मील पर उठे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है. बच्चों की उपस्थिति अनियमित है और कई बार प्रधान शिक्षक भी बिना सूचना अनुपस्थित रहते हैं. मिड-डे मील में भी गड़बड़ी की शिकायत करते हुए कहा गया कि भोजन निर्धारित मेनू के अनुसार नहीं बनता और गुणवत्ता भी खराब है. शौचालय बंद रहने से बच्चों को परेशानी होती है.

फंड दुरुपयोग और वसूली के आरोप

ग्रामीणों ने विद्यालय फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल की राशि निजी कार्यों में खर्च की गई है. साथ ही टीसी के नाम पर 200 से 400 रुपये तक वसूली की शिकायत भी सामने आई है. विरोध करने पर धमकाने का आरोप भी लगाया गया.

पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत

करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद शिकारपुर थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और तालाबंदी समाप्त कर दी गई. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग को सूचना दे दी गई है और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन