बेतिया: चार माह तक कट जाता है रखही-चंपापुर का संपर्क, स्थायी सड़क निर्माण की मांग

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News Narkatiaganj rakhahi champapur farmers demand permanent road construction sugar mill sugarcane

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bettiah News: नरकटियागंज के रखही-चंपापुर को जोड़ने वाली बदहाल सड़क के कारण चार महीने तक आवागमन ठप रहता है. चीनी मिल चालू होने पर किसानों को गन्ना ढुलाई में भारी परेशानी होती है, जिससे नाराज किसानों ने स्थायी सड़क निर्माण की मांग की है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से सतीश पांडे की रिपोर्ट

Bettiah News: रखही और चंपापुर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है. यह मार्ग गोकुला उप-वितरणी कैनाल के सर्विस रोड के रूप में उपयोग किया जाता है, जो दोनों पंचायतों के 15 वार्डों के हजारों लोगों के लिए आवागमन का मुख्य साधन है. बरसात के दिनों में जलभराव के कारण यह सड़क लगभग चार महीने तक पूरी तरह बंद हो जाती है, जिससे क्षेत्र का संपर्क टूट जाता है.

गन्ना ढुलाई में हर साल होती है भारी परेशानी

स्थानीय किसानों का कहना है कि विशेष रूप से गन्ना सीजन के दौरान उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चीनी मिल चालू होने पर सड़क जर्जर रहने से गन्ना लदे वाहनों का आवागमन बाधित होता है. इससे समय पर चीनी मिलों तक गन्ने की आपूर्ति प्रभावित होती है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.

अधिकारियों की उदासीनता से ग्रामीण नाराज

पंचायत के उप मुखिया गुलरेज अख्तर सहित ग्रामीण बिनय कुमार, राजेश कुमार, अरविंद कुमार और विजय कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण वर्षों से इस सर्विस रोड का रखरखाव नहीं हो पा रहा है. विभाग के जेई और कार्यपालक अभियंता फोन तक रिसीव नहीं करते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग के स्थायी निर्माण की मांग की है. इस संबंध में सहायक गन्ना आयुक्त रेमंत झा ने बताया कि किसानों की शिकायत मिली है और सड़क निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से संपर्क कर प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन