नरकटियागंज में हथियार के साथ युवक की तस्वीर वायरल, एसडीपीओ ने दिए जांच के निर्देश

वायरल तस्वीर
नरकटियागंज में सोशल मीडिया पर कट्टे के साथ युवक की फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
West Champaran News: नरकटियागंज में सोशल मीडिया पर कट्टे के साथ एक युवक की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. हालांकि प्रभात खबर वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता. फोटो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.
Narkatiaganj News: कट्टे के साथ पोज देता दिख रहा युवक
जानकारी के अनुसार वायरल तस्वीर में एक युवक कट्टे के साथ पोज देता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. चर्चा है कि तस्वीर में दिख रहा युवक शिकारपुर थाना क्षेत्र के सुगौली गांव का रहने वाला है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
वायरल फोटो के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वायरल फोटो कब और कहां की है तथा इसमें दिख रहा युवक कौन है. साथ ही फोटो के स्रोत और उसकी सत्यता की भी जांच की जा रही है.
जांच के बाद होगी विधिसम्मत कार्रवाई
एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जानकारी मिली है. मामले की जांच कराई जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण में सहयोग शिविर अब 5 अगस्त को, डीएम ने जारी किया निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सतीश कुमार पांडेय
सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










