वाल्मीकिनगर में चेहल्लुम और श्रावणी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने जारी किए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बैठक करते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

बैठक करते थानाध्यक्ष

चेहल्लुम और श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वाल्मीकिनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पर्वों के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया.

विज्ञापन

Valmikinagar News: चेहल्लुम एवं श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को वाल्मीकिनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की. इसमें जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर पर्वों के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न होने चाहिए. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और आम नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है तथा पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कांवड़ यात्रा के रूट और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा

बैठक में कांवड़ यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी.

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने की अपील

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा नहीं करने की भी अपील की, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे.

पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि त्योहार समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्वों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्ती तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. बैठक के अंत में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया.

यह भी पढ़ें: बेतिया नगर निगम क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण को मिली रफ्तार, जलजमाव से मिलेगी राहत


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन