बेगूसराय में पप्पू यादव के विरोध में विहिप-बजरंग दल का आक्रोश मार्च, फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन
बरौनी में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

बरौनी में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

Begusarai News : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में बरौनी में बजरंग दल ने आक्रोश मार्च निकाला और सांसद का पुतला दहन किया।

विज्ञापन

Begusarai News : संसद भवन परिसर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर हिंदू देवी-देवताओं एवं साधु-संतों का कथित अपमान किए जाने के विरोध में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, बरौनी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर पुतला दहन किया.

काली मंदिर से वाटिका चौक तक निकला जुलूस

आक्रोश मार्च की शुरुआत दिनदयाल रोड स्थित काली मंदिर से हुई. कार्यकर्ता पप्पू यादव का पुतला लेकर फुलवड़िया आलू चट्टी रोड, मिरचैया चौक और राजेंद्र रोड होते हुए वाटिका चौक पहुंचे, जहां उनका पुतला दहन किया गया.

राष्ट्रपति से सांसद को बर्खास्त करने की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के जिला सह मंत्री रौशन मिश्रा ने कहा कि पप्पू यादव और राहुल गांधी द्वारा सनातन धर्म एवं हिंदू देवी-देवताओं का अपमान हिंदू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने भारत की राष्ट्रपति से पप्पू यादव को सांसद पद से बर्खास्त करने की मांग की.

'सनातन धर्म पर आघात बर्दाश्त नहीं'

बजरंग दल के प्रखंड संयोजक मनीष बिहारी एवं नंद किशोर गुप्ता ने कहा कि जब-जब सनातन धर्म पर आघात हुआ है, तब-तब बजरंग दल आंदोलन के लिए आगे आया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन धार्मिक आस्था के मुद्दों पर मुखर रहेगा.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

आक्रोश मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम में जितेंद्र गुप्ता, आकाश चंद्रवंशी, प्रिंस कुमार, नितेश महतो, मनीष मिश्रा, पप्पू ठाकुर, पुष्प राज, जितेंद्र मलिक सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन