बलिया में घर से 1.51 लाख रुपये और मोबाइल की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखी थी रकम
Begusarai News : बलिया के पोखरिया में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 1.51 लाख रुपये और मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच शुरू हुई।
Begusarai News : बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड संख्या-17 में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर बेटी की शादी के लिए रखे 1 लाख 51 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
सुबह जागने पर चोरी की घटना का चला पता
पीड़ित उक्खी यादव, पिता स्वर्गीय रामसेवक यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य पोखरिया स्थित एनएच-31 किनारे अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला और जांच करने पर नकदी व अन्य सामान गायब पाया गया.
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है. बलिया थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन शुरू कर दी है.
Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए