Bagaha: वन विभाग की छापेमारी में 4 किलो संदिग्ध हिरण का मांस बरामद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Forest department seizes suspected wildlife meat during raid in Bagaha

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

बगहा के शास्त्रीनगर स्थित रखई टोला में वन विभाग ने छापेमारी कर करीब चार किलो संदिग्ध वन्यजीव का पका हुआ मांस बरामद किया है. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बरामद नमूने को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शास्त्रीनगर मोहल्ला स्थित रखई टोला में छापेमारी कर करीब चार किलो संदिग्ध वन्यजीव हिरण का पका हुआ मांस बरामद किया है. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रखई टोला निवासी नेक मोहम्मद के रूप में हुई है. वन विभाग ने बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

बगहा वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीमान मालाकार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गंडक दियारा क्षेत्र में किसी वन्यजीव के शिकार के बाद उसका मांस पकाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद वन विभाग की टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान करीब चार किलो पका हुआ मांस और चावल बरामद किया गया.

मांस के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिला

वन विभाग के अनुसार पूछताछ के दौरान गृहस्वामी से बरामद मांस के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका. प्रारंभिक स्तर पर अधिकारियों ने आशंका जताई है कि बरामद मांस किसी वन्यजीव का हो सकता है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा नमूना

वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि बरामद मांस का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मांस किस जानवर का है. उन्होंने कहा कि फिलहाल वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि फोरेंसिक जांच में बरामद मांस किसी संरक्षित वन्यजीव का पाया जाता है, तो संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभाग विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रहा है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन