लौरिया एवं मरहिया पैक्स चुनाव की स्क्रूटनी में सभी आवेदन स्वीकृत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 16 Jul 2025 6:21 PM

विज्ञापन

लौरिया एवं मरहिया पैक्स चुनाव में स्क्रूटनी में सभी आवेदन स्वीकृत हो गये हैं. कुल 35 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में डटे हैं.

विज्ञापन

लौरिया. लौरिया एवं मरहिया पैक्स चुनाव में स्क्रूटनी में सभी आवेदन स्वीकृत हो गये हैं. कुल 35 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में डटे हैं. इनमें लौरिया में अध्यक्ष पद के लिए चार तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य में 13 प्रत्याशी शामिल हैं. इसी तरह मरहिया पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए पंद्रह उम्मीदवार मैदान में हैं. जानकारी के अनुसार लौरिया पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु एवं सुमन कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल कुमार एवं विनोद प्रसाद के नाम शामिल हैं. जबकि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए सरोज देवी, पिंकी देवी, प्रमोद कुमार, गामा साह, अजय दास, राजेश कुमार, कृष्णा प्रसाद, शेषनाथ प्रसाद, महमूद मियां, पप्पू प्रसाद, लालबाबू राम एवं शोभा देवी के नाम शामिल हैं. वहीं मरहिया पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष लड्डू सिंह के पुत्र रघुराज प्रताप सिंह उर्फ नेहाल वहीं पूर्व मुखिया सगीर मियां, उपमुख्य पार्षद किशोरी देवी शामिल हैं. जबकि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए मो समीउल्लाह, मो. जुगनू, अवधेश चौधरी, लालमुनि देवी, फातमा खातून, मिथलेश पांडेय, रिजवाना बेगम, मधु देवी, धनंजय यादव, रामेश्वर यादव, सर्वर कुसुमतारा, मखसूद आलम, अशर्फी मेहरा, कृष्ण मुरारी साह एवं निभा देवी के नाम शामिल हैं. इसकी जानकारी बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदीश राम द्वारा दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन