बेलसर थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक हिरासत में

घायल की तस्वीर
Hajipur News : बेलसर थाना पुलिस की कार्रवाई, मामले की जांच जारी
Hajipur News (विनय पटेल) : बेलसर थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी एवं लूट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बेलसर थाना कांड संख्या 420/26 में दर्ज प्राथमिकी के आरोपी हाहारो गांव निवासी रामसागर सिंह के पुत्र अनुप सिंह को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है.
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
प्राथमिकी में मारपीट, आपराधिक धमकी, लूट सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं.मामले की जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई.थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.
Also Read : आलमपुर विद्यालय में समर कैंप के दौरान कथा-कहानियों से बच्चों का हुआ मनोरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










