शराब मामले का फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, जेल
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 14 May 2025 6:27 PM
नौरंगिया पुलिस ने मंगलवार की देर शाम शराब मामले में फरार अभियुक्त किशन धांगड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
हरनाटांड़. नौरंगिया पुलिस ने मंगलवार की देर शाम शराब मामले में फरार अभियुक्त किशन धांगड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पूर्व में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में बेलहवा गांव निवासी किशन धांगड़ और तेतरी देवी के घर से लगभग 18.5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया था. वहीं इस कार्रवाई में दोनों अभियुक्त मौके से फरार चल रहे थे. जिस पर बिहार उत्पाद निषेध अधिनियम के तहत थाना में कांड संख्या 46/25 दर्ज करते हुए दोनों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. उसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि किशन अपने घर पर आया है. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नौरंगिया थाना के एएसआई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










