पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी, जिला कार्यकारिणी की बैठक में बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन
पेज05:पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी, उतारेगी उम्मीदवार

बैठक में जिलाध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

आम आदमी पार्टी ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है. जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया. पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Bettiah News: स्थानीय लालू नगर स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित और समर्पित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा. साथ ही संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: छात्र जदयू नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, एमजेके कॉलेज के मुद्दे उठाए

पंचायत स्तर पर मजबूत होगा संगठन

जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी यह लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया.

स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

जिला महासचिव शमीम अहमद ने कहा कि पंचायत चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी छवि स्वच्छ हो और जो जनसेवा के प्रति समर्पित हों. उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य ईमानदार और जनहित में काम करने वाले प्रतिनिधियों को आगे लाना है.

कई पदाधिकारियों ने रखे अपने विचार

बैठक में जिला सचिव अर्जुन सिंहा, लालेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष अली इमाम, वाल्मीकि सिंह, मोहम्मद ए. आलम, संजय कुमार राव, टूना शर्मा, मुरारी शर्मा, रविंद्र कुमार पाठक, जी. उपाध्याय, अर्जुन बेदर्दी और कुसुम देवी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे. सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन