छात्र जदयू नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, एमजेके कॉलेज मामले में कार्रवाई की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री से अपनी बात कहते छात्र नेता आयुष तिवारी
छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव आयुष कुमार तिवारी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. उन्होंने एमजेके महाविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर चिंता जताई.
Bettiah News: छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव आयुष कुमार तिवारी ने रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर एमजेके महाविद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया. उन्होंने कॉलेज परिसर में अपने ऊपर हुए हमले की घटना की जानकारी देते हुए दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की.
आपके शहर में
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल
मुलाकात के दौरान आयुष तिवारी ने महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन व्यावसायिक शिक्षा भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने निर्माण कार्य में संभावित अनियमितताओं की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया.
छात्रों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया जोर
आयुष तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा, बेहतर शैक्षणिक माहौल और सार्वजनिक धन के पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की, ताकि छात्रों का विश्वास कायम रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए