ePaper

दोहरा भुगतान का खुलासा, विभाग को जांच के लिए लिखा जायेगा : महापौर

Updated at : 15 Jun 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
दोहरा भुगतान का खुलासा, विभाग को जांच के लिए लिखा जायेगा : महापौर

वार्डों में नकली मास्टर रोल बनाकर लाखों के घोटाले की जांच के लिए विभाग को लिखा जायेगा.

विज्ञापन

बेतिया : चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद शनिवार को नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई. महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में पारित अन्य प्रस्ताव के बाबत महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के वार्ड 24 और 25 की सफाई व्यवस्था लाखों के फर्जीवाड़ा मिलने पर दोनों वार्ड से सभी डेली वेजेज वाले सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बदलने और उनकी जगह उक्त वार्डों में निगम की घारी पर कार्यरत केवल स्थाई या संविदा पर कार्यरत्त सफाई कर्मियों को ही रखने का आदेश सशक्त समिति ने सर्व सहमति से दिया है. इसके बाबत महापौर ने बताया कि वार्ड 24 के मास्टर रोल मे दर्ज डेली वेजेज सफाई मजदूर दूसरे वार्डों नगर निगम के विभागीय निर्माण कार्य में काम कर के दोहरा भुगतान पाते पाए गए हैं. सिटी मैनेजर की मिलीभगत से लाखों का दोहरा भुगतान हुआ है. वही वार्ड 25 में रामनगर अंचल के कंधवलिया गांव के लोगों के नाम पर डेली वेजेज सफाई कर्मी का भुगतान होने का खुलासा हुआ है. उक्त दोनों वार्डों में नकली मास्टर रोल बनाकर लाखों के घोटाले की जांच के लिए विभाग को लिखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन