पुलिस ने 24 घंटे में एक कुर्की समेत 70 वारंटों का किया निष्पादन
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 01 Aug 2025 6:38 PM
पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने विभिन्न कांडों में नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने विभिन्न कांडों में नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने 69 वारंटों व एक कुर्की का निष्पादन किया है. वही अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 481 वाहनों की जांच के उपरांत एक लाख 17 हजार 500 रुपयों का जुर्माना लगाया है. इस दौरान 94.5 लीटर अंग्रेजी शराब व 18 लीटर देसी शराब बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए पुलिस जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वही शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










