पुलिस ने 24 घंटे में कुर्की समेत 62 वारंटी का किया निष्पादन, कांड में 12 गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 May 2025 6:21 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला में विगत 24 घंटे में पुलिस ने कुर्की समेत 62 वारंटों का निष्पादन किया है जबकि कांड में 12 गिरफ्तारी की है .

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला में विगत 24 घंटे में पुलिस ने कुर्की समेत 62 वारंटों का निष्पादन किया है जबकि कांड में 12 गिरफ्तारी की है .वहीं दूसरी ओर पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में 64 हजार पांच सौ रुपए जुर्माना लगाया है.उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी.उन्होंने बताया कि इस प्रकार भितहां थाना द्वारा शराब के कांड में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.वही 247.68 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है.वाल्मीकि नगर थाना द्वारा शराब के कांड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है . चौतरवा थाना द्वारा शराब के कांड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.लौकरिया थाना द्वारा वारंट में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.बगहा थाना द्वारा वारंट में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.रामनगर थाना द्वारा शराब के कांड में 01 तथा अन्य कांड में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.पटखौली थाना द्वारा वारंट में 01 तथा अन्य कांड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. एक अपहृता को बरामद एक अपहृता को बरामद किया है.इस संबंध में पटखौली थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.इस प्रकार पुलिस ने कुल-62 वारंट तथा 02 कुर्की का निष्पादन किया गया हैं.जिसमें जमानती 25 एवं अजमानतीय 37 शामिल हैं . कुल 64,500/ रूपये की जुर्माना हुई वसूली वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जांच किया गया. जांच के क्रम में बगहा थाना द्वारा 10,000 रुपये, भैरोगंज थाना द्वारा-3,000रू, नौरंगिया थाना द्वारा-11,000रूपये, नदी थाना द्वारा-1,000 रूपये, रामनगर थाना द्वारा-8,000रूपये, लौकरिया थाना द्वारा-2,000रूपये, सेमरा थाना द्वारा-2,000रूपये, बथवरिया थाना द्वारा-2,000रूपये, यातायात थाना द्वारा-25,500रूपये, इस प्रकार कुल 64,500/- रूपये का जुर्माना लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन